{"_id":"6765832cd2c873eb0d00e737","slug":"himachal-edible-oil-tender-cancelled-government-claims-3-months-of-oil-will-be-available-at-once-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: खाद्य तेल के लिए अभी करना होगा इंतजार, टेंडर रद्द; सरकार का दावा- 3 महीने का तेल एक साथ मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: खाद्य तेल के लिए अभी करना होगा इंतजार, टेंडर रद्द; सरकार का दावा- 3 महीने का तेल एक साथ मिलेगा
Fri, 20 Dec 2024 08:16 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/चंबा।
अमर उजाला ब्यूरो/शिमला/चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:16 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में दो माह से उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिला है। इस माह विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। इससे उपभोक्ताओं को जल्द तेल मिलने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन रेट अधिक होने पर सरकार ने टेंडर रद्द दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल में उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के डिपुओं से तेल खरीदने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। रेट पर सहमति न बनने पर सरकार ने टेंडर रद्द कर दिया है। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। हिमाचल में दो माह से उपभोक्ताओं को तेल नहीं मिला है। इधर, सरकार की ओर से दावा किया गया है कि अगले महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी करके उपभोक्ताओं को तीन महीने का तेल एक साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं। दो माह से डिपुओं में तेल न होने से उपभोक्ताओं को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। बाजार में सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इस माह विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। इससे उपभोक्ताओं को जल्द तेल मिलने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन रेट अधिक होने पर सरकार ने टेंडर रद्द दिया। अब खाद्य आपूर्ति निगम ने नए सिरे से तेल टेंडर के लिए कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की है। सरसों तेल के लिए 3 और रिफाइंड तेल के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जनवरी निर्धारित की है। विभाग का दावा है कि निविदाएं आने के बाद अगर प्रक्रिया जल्द पूरी हुई तो उपभोक्ताओं को तीन महीने का तेल एक साथ देंगे।
विज्ञापन
उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि पुराना टेंडर रद्द कर दिया है। अब नए सिरे से तेल के कंपनियों से निविदाएं मांगी गई हैं। उपभोक्ताओं को एक साथ तीन महीने तेल का कोटा दिया जाएगा।
विज्ञापन