{"_id":"5ff0a8838ebc3e41d23b9689","slug":"zila-parishad-hamirpur-hp-news-sml356501211","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहंगी जिप वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहंगी जिप वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। जिला परिषद नौहंगी वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुरेंद्र उप्पल बबली ने नामंाकन नहीं भरा। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र के नामांकन न भरने की वजह जमीन विवाद है। हालांकि उन्होंने नामांकन न भरने की वजह पारिवारिक व्यस्तता बताई है। अब उन्होंने भाजपा समर्थित अन्य उम्मीदवार आशीष डोगरा को समर्थन दिया। बबली ने बताया कि आशीष भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि डोगरा के चुनावी अभियान को कामयाब करने के लिए वो स्वयं घर-घर प्रचार करेंगे।
बता दें कि जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान सुरेंद्र उप्पल बबली को नौहंगी से भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया था। नामांकन के अंतिम दिन बबली ने नामांकन नहीं भरा और पारिवारिक व्यस्तता को इसका कारण बताया। जबकि लोगों में चर्चा है कि जमीन विवाद के चलते इन्हें नामांकन रद्द होने का खतरा था।
सुरेंद्र उप्पल बबली ने कहा कि भाजपा ने उनके आग्रह को स्वीकार कर आशीष डोगरा को नौहंगी वार्ड से समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के मजबूत संगठन की बदौलत जिला परिषद की चारों सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।