Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth losing interest in technical education; 3,800 seats remain vacant in government ITIs

Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी शिक्षा से युवाओं का मोह भंग, सरकारी आईटीआई में 3800 सीटें खाली

Mon, 16 Nov 2026 01:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार की राह दिखाने वाली तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान कम होता नजर आ रहा है। इसका अंदाजा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली रह गई सीटों से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रदेश की करीब 136 सरकारी आईटीआई में कुल 14,645 सीटों पर दाखिले होने थे, लेकिन इनमें से महज 10,845 सीटें ही भर पाईं। शेष करीब 3800 सीटें खाली रह गईं। बड़ी संख्या में सीटें खाली रहना तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

सरकारी आईटीआई में युवाओं को प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन सहित विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक और कौशल आधारित शिक्षा देकर रोजगार के योग्य बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण हासिल करने के बाद युवा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में नौकरी करने के साथ अपना स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार प्रदेशभर में आईटीआई का संचालन कर रही है।
इन संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि युवा अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कौशल विकसित कर रोजगार के अवसर हासिल कर सकें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में सीटें खाली रहना तकनीकी शिक्षा के प्रति युवाओं के घटते रुझान को दर्शाता है।
बॉक्स
पॉलीटेक्निक और डी-फार्मेसी में भी भी सीटें खाली
सरकारी आईटीआई ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सरकारी बहुतकनीकी (पॉलीटेक्निक) और डी-फार्मेसी संस्थानों में भी दाखिलों का आंकड़ा उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। वर्तमान शैक्षणिक सत्र में इन संस्थानों में कुल 3530 सीटों पर प्रवेश होना था, लेकिन इनमें से करीब 2868 सीटें ही भर पाईं। इस तरह करीब 662 सीटें खाली रह गईं। बहुतकनीकी और डी-फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आयोजित पैट (पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा) और लीट (लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा) के माध्यम से दिया जाता है।

कोट
आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा रोजगार हासिल कर सकते हैं, बल्कि अपना स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं। युवा तकनीकी शिक्षा से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। -रविंद्र शर्मा, सचिव (अतिरिक्त कार्यभार), तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article