{"_id":"6afa119faeac5a3a90016f9a","slug":"electricity-connection-established-irrigation-of-the-grass-on-the-sports-field-has-begun-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-215391-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली कनेक्शन जुड़ा, खेल मैदान में शुरू हुई घास की सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली कनेक्शन जुड़ा, खेल मैदान में शुरू हुई घास की सिंचाई
Mon, 16 Nov 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी में प्रकाशित खबर।
हमीरपुर। बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के खेल मैदान में बिजली कनेक्शन की समस्या दूर होने के बाद कोरियन घास की सिंचाई शुरू हो गई है। बिजली कनेक्शन न होने के कारण लंबे समय से मैदान की सिंचाई प्रभावित हो रही थी।
इस समस्या को लेकर अमर उजाला के 19 अक्तूबर के अंक में ''60 लाख से बना खेल मैदान सालभर में बदहाल, कई जगह से उखड़ी कोरियन घास'' शीर्षक से संवाद न्यूज एजेंसी की खबर प्रकाशित हुई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद स्कूल प्रशासन ने बिजली का बिल जमा करवाया और सिंचाई व्यवस्था बहाल करवाई।
अब टुल्लू पंप के माध्यम से भूमिगत टैंक में पानी भरकर मैदान में बिछाई गई कोरियन घास को सिंचाई की जा रही है। इससे मैदान की घास को दोबारा हरा-भरा बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मैदान को तैयार करने पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। सितंबर 2025 में इसे खिलाड़ियों और आम लोगों के लिए खोला गया था।
सिंचाई न होने के कारण मैदान में जगह-जगह घास उखड़ने लगी थी और मिट्टी के पैच नजर आने लगे थे। अब सिंचाई शुरू होने के साथ स्कूल प्रशासन की ओर से मैदान में बने मिट्टी के पैचों को भरने का काम भी किया जा रहा है।
कोट
मैदान में घास की सिंचाई शुरू करवा दी गई है। मैदान में चारों ओर रेलिंग लगवा दी गई है, ताकि मैदान में घास को किसी तरह का नुकसान न हो। -दीप्ति राणा, प्रधानाचार्य हमीरपुर स्कूल