फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth Festival will be participants in the age group of 15 to 29

Hamirpur (Himachal) News: युवा महोत्सव 15 से 29 आयु वर्ग के होंगे प्रतिभागी

Wed, 03 May 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा मई माह के अंतीम सप्ताह में किया जा रहा है। इसमें 15 से 29 आयु वर्ग के प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं। जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने कहा कि इसमें पांच प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें सांस्कृतिक प्रतियोगिता-सामूहिक नृत्य/गायन, भाषण प्रतियोगिता, यंग आर्टिस्ट- चित्रकला प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी एवं युवा लेखक-कविता लेखन एवं पठन होगी।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 5,000, 2,000 और 1,000 रुपये की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह दिए जाएंगे। सामूहिक नृत्य में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 5,000, 2,500 और 1,000 की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह, कविता लेखन में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 1,000, 750 और 500 की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह, मोबाइल फोटोग्राफी में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 1,000, 750 और 500 की पारितोषिक राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह, चित्रकला में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमश: 1,000, 750 और 500 की पारितोषिक राशि, प्रशंसा पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। साथ ही जिला स्तर पर विजेताओं को जून/जुलाई में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 एवं अगस्त में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागी होने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed