फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Young man dies after slipping into 100 feet deep ditch, four-year-old girl injured

Hamirpur (Himachal) News: पांव फिसलने से 100 फीट गहरी खाई में गिरे युवक की माैत, चार वर्षीय बच्ची जख्मी

Sun, 06 Jul 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 06 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after slipping into 100 feet deep ditch, four-year-old girl injured
घायल बच्ची को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया जवान। जागरूक पाठक।
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत दिहाड़ी लगाकर लौट रहे बिहार निवासी 25 वर्षीय युवक की 100 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में चार वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा चौरी-पटलांदर सड़क पर आंसला के पास रात 8:00 बजे के करीब पेश आया। इसके बाद पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के पश्चात चार वर्षीय बच्ची को बचा लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय मनसुखा निवासी सिमजापुर, तहसील मुंगेर, जिला राजबिहार अपने रिश्तेदार के साथ जोललंबरी में किराये के कमरे में रहता था। वह ते शुक्रवार को रिश्तेदार के साथ दिहाड़ी लगाने गया था। दिहाड़ी लगाकर शाम को वह रिश्तेदार कंचन के साथ बाइक पर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को कंचन चला रहा था और कंचन की बेटी राधिका को मनसुखा ने गोदी में पकड़ा हुआ था। इस दौरान सड़क खराब थी, तो वह कंचन की बच्ची के साथ बाइक से उतर गया। तभी उसका पैर फिसला और वह बच्ची समेत ढांक से 100 फीट गहरी खाई में गिर गए।
इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग के जवान सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। वहीं, देर रात करीब 10:00 बजे दमकल प्रभारी कुलदीप, जवान ठाकुर, राकेश कुमार, राकेश कटोच और मनोज ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह 3:30 बजे नीचे गहरी खाई में मनसुखा मृत हालात में मिला।

वहीं, इससे कुछ ही दूरी पर राधिका घायलावस्था में मिली। राधिका के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। यहां पर बच्ची का उपचार चल रहा है। कंचन और मनसुखा एक की गांव के रहने वाले थे। मनसुखा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

कोट
बच्ची को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है, जबकि 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घायल बच्ची का उपचार चल रहा है। मामले में छानबीन जा रही है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed