{"_id":"62c08a8136594276334d21ad","slug":"written-test-of-police-counstabe-recruitment-hamirpur-hp-news-sml4140100114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आज
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में तीन जुलाई को तीन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा दोबारा होगी। इन केंद्रों में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर, राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू और डीएवी स्कूल सलासी शामिल हैं। सभी अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। जबकि, परीक्षा दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी। लिखित परीक्षा के संदर्भ में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। पहली परीक्षा के दौरान हुए पेपर लीक मामले में संलिप्त सात अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। पेपर लीक मामले में आरोपी सात अभ्यर्थी पूर्व में जारी हुई जिले में मेरिट सूची में शामिल थे।
जिले के 4,833 अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। एनआईटी में रोल नंबर 2,13,173 से लेकर 2,19,236 तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बडू में रोल नंबर 2,10,381 से रोल नंबर 2,11,450 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। डीएवी स्कूल सलासी में रोल नंबर 2,11,451 से लेकर 2,13,172 तक के अभ्यर्थी परीक्षा के लिए बुलाए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेज दिए गए हैं। इनमें परीक्षा से संबंधित जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि व समय अंकित है। सभी अभ्यर्थी अपने साथ एक क्लिपबोर्ड, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, नीला या काला वॉल प्वाइंट पेन, फोटो पहचान पत्र जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे, ताकि नकल की संभावनाओं को शून्य किया जा सके।
पानी की बोतल और स्मार्ट वॉच ले जाने पर प्रतिबंध
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में निर्धारित परीक्षा केंद्र पर अपने साथ कोई भी अन्य सामग्री जैसे की मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटुथ, स्मार्ट घड़ी या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तथा बैग इत्यादि लेकर न आएं। परीक्षा केंद्र में पानी की बोतल ले जाने की अनुमति भी नहीं होगी। यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड एसएमएस के माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है तो वह कार्यालय पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से इस संदर्भ में दूरभाष संख्या 9418095659 व 9418849164 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया है कि लिखित परीक्षा से जुड़ी संदिग्ध या संवेदनशील जानकारी मिलती है तो सूचना दें।
विज्ञापन
निगम की बसों में निशुल्क होगा सफर
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निगम की बसों में निशुल्क सफर होगा। इन अभ्यर्थियों को इसके लिए एडमिट कार्ड दिखाना होगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा। प्रदेश के अंदर या बाहर परीक्षा के लिए आवाजाही करने वाले अभ्यर्थियों को साधारण बसों में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए कंडक्टर बाकायदा से अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड की एंट्री करेगा। डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि पुलिस भर्ती की परीक्षा के अभ्यर्थियों को निगम की साधारण बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निशुल्क सफर की सुविधा मिलेगी।