{"_id":"66e0386a59dc73b3440d8acd","slug":"world-premiere-of-the-doll-play-in-hamirpur-today-and-tomorrow-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-135509-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ‘द डॉल’ नाटक का हमीरपुर में वर्ल्ड प्रीमियर आज और कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ‘द डॉल’ नाटक का हमीरपुर में वर्ल्ड प्रीमियर आज और कल
Wed, 11 Sep 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग और संकल्प रंगमंडल शिमला के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रसिद्ध क्रोएशियाई नाटक 'द डॉल' का 28वां वर्ल्ड प्रीमियर हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में आयोजित किया जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि जिला हमीरपुर में इस नाटक के दो शो होंगे, जो जिला मुख्यालय स्थित एक निजी कॉलेज के सभागार में 11 सितंबर को शाम 5:30 बजे और 12 सितंबर को सुबह 11:30 बजे आयोजित किए जाएंगे।
इस नाटक को प्रसिद्ध क्रोएशियाई नाटककार मीरो गावरान ने लिखा है, जबकि इसका नाट्य रूपांतरण राजस्थान और मुंबई के रंगकर्मी एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने किया है। निर्देशन राष्ट्रीय अकादमी पुरस्कार विजेता केदार ठाकुर द्वारा किया गया है। नाटक की विषयवस्तु आधुनिक कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और स्त्री-पुरुष संबंधों पर आधारित है, जो तकनीक के पारिवारिक रिश्तों में घुसपैठ के परिणामों को दर्शाता है।
इस आयोजन का उद्देश्य जिला हमीरपुर में रंगमंच को प्रोत्साहन देना है, जैसा कि ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में होता है। इस पहल में गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज ने संकल्प रंगमंडल शिमला और भाषा संस्कृति विभाग को सहयोग प्रदान किया है। जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि इस महिला प्रधान नाटक के लिए विशेष रूप से हमीरपुर के सभी महिला संस्थानों को आमंत्रित किया गया है।