{"_id":"6aaaf75164afb861ea083a6b","slug":"workshop-on-startups-and-innovation-begins-at-the-technical-university-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-208609-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि में स्टार्टअप और नवाचार पर कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तकनीकी विवि में स्टार्टअप और नवाचार पर कार्यशाला शुरू
Thu, 17 Sep 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को प्रबंधन विभाग की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन और स्टार्टअप की तैयारी के बारे में जानकारी दी जा रही है।
पहले दिन पहाड़ी जायका और बेस्ट स्टार्टअप अवॉर्ड से सम्मानित शुभम जम्वाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने हिमालयी और स्थानीय उत्पादों को देशभर के ग्राहकों से जोड़ने के अपने अनुभव विद्यार्थियों से साझा किए।
कांक्षी के फाउंडर राजन मिन्हास ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि किस तरह एक आइडिया को प्रोडक्ट, मार्केट और फिर टिकाऊ बिजनेस में बदला जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, नॉर्थ इंडिया टेक्निकल कंसल्टेंसी ऑर्गनाइजेशन लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव राघव सिंह राणा ने कंसल्टिंग, ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों के विद्यार्थी, प्राध्यापक और अधिकारी मौजूद रहे।