फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women break their fast after seeing the moon

Hamirpur (Himachal) News: चांद के दीदार के बाद महिलाओं ने खोला व्रत

Thu, 02 Nov 2023 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women break their fast after seeing the moon
हमीरपुर बाजार में करवाचौथ व्रत पर पूजन करती महिलाएं।  स्रोत : संवाद
हमीरपुर। जिलेभर में बुधवार को करवाचौथ त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पति की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पतियों ने भी अपनी पत्नियों को आशीर्वाद दिया। बुधवार सुबह से सुहागिनें सज धज कर करवाचौथ व्रत की तैयारी के लिए जुटी रहीं। मेहंदी लगाने वालों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। महिलाओं ने एकत्रित होकर थाली बदलने की रस्म निभाई। सुुंदर परिधानों में सजी महिलाओं में व्रत को लेकर काफी उत्साह रहा। महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। करवाचौथ व्रत पर कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने इसके लिए खूब खरीदारी भी की। अवाहदेवी मंदिर परिसर में इस वर्ष भी पवित्र पर्व करवाचौथ धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने अवाहदेवी माता से अपने-अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद लिया और पंडाल में चल रहे जागरण में माता के भजनों पर भी खूब थिरकीं।
विज्ञापन

जिले में रात 8:10 बजे के बाद महिलाओं को चांद के दीदार हुए। महिलाओं सुनैना, तृप्ता देवी, सुनीता देवी, कृष्णा देवी, रेखा देवी, बीना देवी आदि ने कहा कि करवाचौथ का व्रत धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन




समाचार : बवीता चंदेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed