फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water supply from Sungarwad tank after two years

Hamirpur (Himachal) News: सुंगरवाड टैंक से दो वर्ष बाद हुई पानी की आपूर्ति

Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water supply from Sungarwad tank after two years
सुंगरवाड में पेयजल टैंक से पेयजल पाइप लाइनों को जोड़ते जल शक्ति विभाग भोरंज के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत सुंगरवाड में दो वर्ष पूर्व बने ओवर हेड पेयजल टैंक से शनिवार को आधा दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई। सुंगरवाड और समलोग गांव में पेयजल की दिक्कत दूर करने के लिए दो वर्ष पूर्व जल शक्ति विभाग की ओर से सुंगरवाड में छह लाख रुपये की लागत ओवर हेड टैंक बनवाया गया था। लेकिन समय पर पानी न आने से लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने बीते माह इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया। जल शक्ति विभाग की ओर से एक सप्ताह पूर्व टैंक से आपूर्ति के लिए पेयजल पाइप लाइनें जोड़ दी थीं। इसके उपरांत अब सभी गांवों को इस टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है। जिससे अब ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीण दूनी चंद, राजिंद्र सिंह, हेतराम, अजय ठाकुर, रोशन लाल, अशोक कुमार, रणवीर सिंह ने कहा कि टैंक से पेयजल आपूर्ति शुरू हो गई है। अब ग्रामीणों को पेयजल की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में जल शक्ति विभाग भोरंज के एसडीओ आशीष देव ने कहा कि दो वर्ष से टैंक मेें पानी डाला गया था। सप्ताह के भीतर पेयजल पाइप लाइनों को टैंक से जोड़कर गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed