फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Private buses off the road on Sunday; passengers on the Hamirpur-Una route face inconvenience.

Hamirpur (Himachal) News: रविवार को निजी बसें बंद, हमीरपुर-ऊना रूट पर यात्री परेशान

Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा के दावों के बीच हमीरपुर-ऊना रूट पर रविवार को निजी बसों के बंद रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर से ऊना वाया रंगस, कांगू, धनेटा और बंगाणा होकर जाने वाले इस रूट पर रविवार को अधिकांश निजी बसें नहीं चलती हैं। इससे ग्रामीणों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में प्रदीप, जगदीश, सोमनाथ, रामलाल और सुनीता देवी ने कहा कि रूट पर पहले से ही सीमित बस सेवा उपलब्ध है। रविवार को निजी बसों के बंद रहने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी काम, अस्पताल, बाजार और अन्य स्थानों पर जाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार यात्रियों को निजी वाहनों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस रूट पर वर्तमान में केवल दो सरकारी बस सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें एक बस सुबह 6:40 बजे हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए चलती है, जबकि दूसरी बस सुजानपुर से शिमला के लिए वाया ऊना-बद्दी होकर जाती है।
निजी बस ऑपरेटरों की सेवाएं भी रूट पर उपलब्ध हैं, लेकिन रविवार को अधिकांश बसें बंद रहने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर उपायुक्त से भी समाधान की मांग की गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने रूट पर रविवार को भी पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध करवाने की मांग की है।

कोट
इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं आई है। यदि क्षेत्रों में समस्या है तो निजी बस ऑपरेटरों से इस बारे में बात की जाएगी और जनता की समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। -राजीव ठाकुर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article