फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water shortage in Baradu village, getting only one bucket of water in half an hour.

Hamirpur (Himachal) News: बरैडू गांव में पानी की किल्लत, आधे घंटे में सिर्फ एक बाल्टी पानी मिल रहा

Sun, 29 Jun 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in Baradu village, getting only one bucket of water in half an hour.
गांव बरैडू में पानी का इंतजार करते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत पटनौण के अंतर्गत आने वाले गांग बरैडू में पानी की समस्या बनी हुई है। गांव के करीब दस परिवारों को उचित मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की मात्रा इतनी कम है कि एक बाल्टी को भरने के लिए 20 से 30 मिनट लग रहे हैं। पूरे समय में केवल दो से तीन बाल्टियां भरी जा रही हैं। पानी की सप्लाई नियमित करने के लिए कई बार लोगों ने जल विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है। हालांकि, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रकाशो देवी, माधो देवी, विनोद कुमार, जगदेव, इंद्रदेव, विचित्र सिंह, नीलमा देवी ने बताया कि क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से जूझ रहें है। विभाग में भी कोई सुनवाई नही होती। लोगों को पानी के लिए खातरियों व अन्य प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों में बरसात के दौरान पानी की गुणवत्ता में भी कमी आ जाती है। इस कारण लोगों में डायरिया फैलने का डर भर सता रहा है। लोगों ने बताया कि हाल ही में दाड़ला पंचायत में दूषित जल के सेवन से कई लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। लोगों ने जल शक्ति विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

समस्या ध्यान में आई है। बरैडू में पानी की पाइप ब्लॉक है। इसका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
-पंकज ठाकुर, जेई, जल शक्ति विभाग ,बारीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed