फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water power department lost Rs 7.29 crore due to rain in Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में बारिश से जल शक्ति विभाग को 7.29 करोड़ की लगी चपत

Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 03 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water power department lost Rs 7.29 crore due to rain in Bhoranj
पेयजल योजनाओं की सप्लाई के लगे बिजली के पोल व्यास नदी में आई बाढ़ के पानी के बहाव से टूटे। संवाद
जाहू (हमीरपुर)। ब्यास नदी में आई बाढ़ से जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज की तीन बड़ी पेयजल योजनाओं सचूही, मेवा-बमसन और लगवालत्ती-बमसन को काफी नुकसान हुआ है। इससे भोरंज विधानसभा क्षेत्र को होने वाली पानी की सप्लाई बाधित हो गई है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में आई प्रलयकारी बाढ़ ने मेवा-बमसन प्रोजेक्ट को अपनी चपेट में ले लिया है। पानी के तेज बहाब के कारण योजना की मुख्य पाइपलाइन भी टूट गई है, जिससे करीब चार करोड़ 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लगवाल्त्ती-बमसन योजना में करीब 60 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, 45 करोड़ रुपये लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना का पंप हाउस, गैलरी और कुआं गाद से भर गया है। इससे योजना में लगी लाखों रुपये की मशीनरी के खराब होने का खतरा बना हुआ है। इसमें करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इन योजनाओं को बिजली की सप्लाई देने वाले खंभे टूटकर पानी के बहाव के साथ बह गए हैं। इस कारण भोरंज विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश पानी की सप्लाई प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर के अधीन आने वाली मारकंड़ा तत्तापानी उठाऊ पेयजल योजना और द्रोण नौगराइयां में भी गाद भरने और अन्य योजनाओं की पाइपलाइन के टूटने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता प्रदीप ने बताया कि मंडल के अधीन करीब 36 पेयजल योजनाएं हैं। इनमें 30 पेयजल योजनाओं को आंशिक नुकसान हुआ है। वहीं, मेवा-बमसन, लगवाल्त्ती और सचूही को काफी नुकसान हुआ है। दोनों पेयजल योजनाओं की सप्लाई बहाल कर दी गई है, जबकि सचूही बिजली की समस्या के कारण बंद पड़ी हुई है।
कैप्शन.... पेयजल योजनाओं की सप्लाई के लगे बिजली के पोल व्यास नदी में आई बाढ़ के पानी के बहाव से टूटे। संवाद







गब्बा में मकान का डंगा गिरा, आठ लाख रुपये का हुआ नुकसान

टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टपरे के गब्बा गांव में बारिश से मकान का डंगा गिर गया। इससे करीब आठ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मौके पर राजस्व कर्मचारी ने जाकर नुकसान का जायजा लिया। राजेश ठाकुर ने बताया कि डंगा गिरने से पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है। राजेश ठाकुर हमीरपुर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भारी बरसात के चलते लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। संवाद


जिला परिषद सदस्य ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

अवाहदेवी (हमीरपुर)। जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने ग्राम पंचायत समीरपुर और आसपास के गांवों का दौरा किया। उन्होंने बारिश से प्रभावित परिवारों का दुख जाना। सबसे पहले संगरोह गांव पहुंचकर सीता देवी से मुलाकात की। इनकी गोशाला पर बिजली गिरी है। पूरी गोशाला जलकर राख हो गई और उसमें बंधी एक गाय की भी मौत हो गई है। उन्होंने कांता देवी के घर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर हुए भूस्खलनों की प्रमुख वजह निर्माणाधीन एनएच-03 पर की जा रही कटिंग है। पवन कुमार ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाई जाए। संवाद

पेयजल योजनाओं की सप्लाई के लगे बिजली के पोल व्यास नदी में आई बाढ़ के पानी के बहाव से टूटे। संवाद

पेयजल योजनाओं की सप्लाई के लगे बिजली के पोल व्यास नदी में आई बाढ़ के पानी के बहाव से टूटे। संवाद

पेयजल योजनाओं की सप्लाई के लगे बिजली के पोल व्यास नदी में आई बाढ़ के पानी के बहाव से टूटे। संवाद

पेयजल योजनाओं की सप्लाई के लगे बिजली के पोल व्यास नदी में आई बाढ़ के पानी के बहाव से टूटे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed