फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vaccination of animals started to prevent foot and mouth disease

Hamirpur (Himachal) News: खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण शुरू

Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने जिलेभर में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया है। पांच नवंबर तक बड़े पशुओं गाय-भैंस को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग को करीब 75 हजार टीके मिले हैं। विभाग ने इन्हें पशु अस्पतालों में भेज दिया है। पशुपालन विभाग की ओर से ओर हर साल पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाता है। छोटे पशुओं भेड़-बकरियों के लिए बड़े पशुओं गाय-भैंस को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

गोशालाओं और पालतू पशुओं को टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फिलहाल गाय-भैंस को टीके लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भेड़-बकरियों का भी टीकाकरण प्रस्तावित है। पशुपालन विभाग ने लोगों से अपने पशुओं का टीकाकरण करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक रोग है, जो विषाणु से फैलता है। यह बीमारी गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सुअर आदि को प्रभावित करती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, मुंह से लार टपकना, मुंह और पैरों में छाले शामिल हैं।

इस रोग से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। अगर गाय-भैंस एफएमडी बीमारी से पीड़ित होती है, तो दूध उत्पादन में भी कमी आती है। इससे मादा पशुओं का गर्भपात भी हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed