फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Upload song, slogan regarding voting awareness and win cash prize

Hamirpur (Himachal) News: मतदान जागरूकता को लेकर गाना, स्लोगन करें अपलोड और जीतें नकद इनाम

Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में मंगलवार को विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सुजानपुर राजेश्वरी भाटिया ने की। उन्होंने मतदान जागरूकता को लेकर जानकारी दी। कहा कि स्कूल, कॉलेज एवं आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी मतदान जागरूकता को लेकर गाना गाकर, स्लोगन लिखकर एवं अन्य जागरूकता संबंधी बातें सार्वजनिक करके नकद इनाम जीत सकते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यादा से ज्यादा हो लोग घरों से निकलें और अपने मत का प्रयोग करें और सरकार बनाने में अपना पूरा योगदान दें। इसे लेकर हिमाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। कोई भी विद्यार्थी गाना गाकर क्लासिकल एवं रैंप सांग एवं अन्य किसी भी तरह का गाना मतदान जागरूकता को लेकर गाए और उसे सरकार की वेबसाइट में डालें। अगर उसका गाना सही पाया गया और सबसे अच्छा पाया गया तो प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 40,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 20,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 10,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार अगर कोई बेस्ट स्लोगन या मतदान जागरूकता को लेकर कोई अच्छी बात लिखना है और उसे प्रदेश स्तर पर सबसे बेहतर स्थान मिलता है तो उसमें भी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर विजेताओं के लिए पुरस्कार नकद राशि निर्धारित की गई है। आवेदक एक मार्च तक तमाम बातें, गाने, स्लोगन वेबसाइट पर पोस्ट कर सकते हैं। प्रदेश स्तर पर आकंलन करने के बाद विजेताओं को यह पुरस्कार प्राप्त होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed