{"_id":"66f802aa8b68f3b744060c42","slug":"uncontrolled-truck-falls-into-ravine-near-shani-temple-lamblu-driver-dies-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-137101-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शनि मंदिर लंबलू के पास अनियंत्रित ट्रक खड्ड में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शनि मंदिर लंबलू के पास अनियंत्रित ट्रक खड्ड में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
लंबलू में शनिदेव मंदिर के पास गिरा ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त। संवाद
शनिवार सुबह हुआ हादसा, होशियारपुर से जाहू के लिए ईंटें ले जा रहा था
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत शनिदेव मंदिर लंबलू के पास शनिवार सवेरे 8.30 बजे ईंटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सरकाघाट के पौंटा निवासी अजमेर सिंह की मौके पर मौत होे गई। ट्रक भी बुरी तरह से एक क्षतिग्रस्त हुआ है। ट्रक चालक होशियारपुर से जाहू के लिए ईंटें ले जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनि मंदिर के पास चढ़ाई में गियर न लगने से ट्रक अनियंत्रित हो गया था। स्थानीय लोगों और परिचालक ने ट्रक के पीछे पत्थर आदि भी रखे लेकिन ट्रक एकदम से पीछे हटने लगा और देखते ही देखते नीचे खड्ड में जा गिरा। घटना के समय कई लोग वहां पर मौजूद थे। परिचालक अशोक कुमार हादसे में सुरक्षित बच गए। उन्होंने घटना की सूचना ट्रक के मालिक और चालक के रिश्तेदारों को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लाया है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा छानबीन जारी है।