{"_id":"650752311d4fca435308b094","slug":"two-netball-teams-selected-for-national-games-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8724-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नेटबाल की दो टीमें राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नेटबाल की दो टीमें राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित
Mon, 18 Sep 2023 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। 37वीं महिला राष्ट्रीय नेटबाल और फास्ट पाइव प्रतियोगिता 22 से 27 अक्तूबर को गोवा के इंडोर स्टेडियम पानजिम में होगी। इसमें प्रदेश की दो टीमें भाग लेंगी। टीमों के चयन के लिए रविवार को साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में ट्रायल हुआ। इसमें प्रदेशभर के करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोनों टीमों के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रदेश नेटबाल संघ ने प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, महासचिव अशोक आनंद की अध्यक्षता में ट्रायल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में भी प्रदेश की महिला टीम ने ट्रेडमेशनल महिला राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता को जीता था। प्रदेश की टीम दूसरी बार प्रतियोगिता में भाग ले रही है। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर दस अक्तूबर को लगेगा। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हिमाचल की टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन