{"_id":"6525a3acf911a1c8300c4da7","slug":"truck-full-of-cylinders-fell-into-100-feet-deep-ditch-driver-injured-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-10773-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 100 फीट गहरी खाई में गिरा सिलिंडरों से भरा ट्रक, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 100 फीट गहरी खाई में गिरा सिलिंडरों से भरा ट्रक, चालक घायल
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे 103 पर सौर मोड स्थित श्मशान घाट के समीप एक गैस सिलिंडर से भरा ट्रक 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। चालक की पहचान अजय कुमार निवासी देहलां जिला ऊना के तौर पर हुई है। हादसा सोमवार देर रात करीब 2 बजे सड़क पर लावारिस पशुओं को बचाने के चक्कर में हुआ। चालक हादसे के बाद ट्रक के अंदर ही फंसा हुआ था।
मंगलवार सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने देखा कि गैस सिलिंडर बिखरे पड़े हैं और ट्रक चालक अंदर ही फंसा हुआ है। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल ट्रक चालक को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि ट्रक में जो गैस सिलिंडर रखे थे वे खाली थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, भोटा पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश ने कहा कि खाली सिलिंडरों से भरा ट्रक लावारिस पशुओं को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की टांग में फ्रेक्चर हुआ है। घायल चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है।