{"_id":"6ad2815a85bf9e4f87081444","slug":"training-provided-to-blos-and-supervisors-in-barsar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-212297-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण
Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए शुक्रवार को मिनी सचिवालय बड़सर में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम स्वाति डोगरा ने की।
प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को ऐप पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। एसडीएम स्वाति डोगरा ने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और संबंधित कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने पर्यवेक्षकों को अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए, ताकि पंजीकरण प्रक्रिया में त्रुटियों की गुंजाइश न रहे।प्रशिक्षण सत्र में चुनाव कार्यालय से राज कुमार, जेएओ (आईटी), और प्रवीण संख्याल, डाटा एंट्री ऑपरेटर भी उपस्थित रहे। संवाद