{"_id":"63cad8fc00605a390319a9c0","slug":"took-stock-of-preparations-for-full-statehood-day-hamirpur-hp-news-c-19-1-36241-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को उपायुक्त देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान का निरीक्षण किया और 25 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले पूर्ण राज्यत्व समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार अपने गृह जिले के प्रवास पर आ रहे हैं और इसके साथ ही हमीरपुर को पूर्ण राज्यत्व समारोह के आयोजन का गौरव प्राप्त हो रहा है।
इस समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के अलावा प्रदेश भर से भी कई गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। इसलिए पूर्ण राज्यत्व समारोह की तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। सुनील शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों के दौरान मौसम के खराब रहने की आशंका है। लिहाजा, आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ टैंट लगाए जाएं और गणमान्य अतिथियों, प्रतिभागियों तथा सभी दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त प्रबंध हों। उन्होंने अन्य प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने कहा कि 25 जनवरी को बहुत ज्यादा बारिश होने की स्थिति में समारोह के कुछ कार्यक्रम टाउन हॉल में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार को अवगत करवाया कि टाउन हॉल में भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने भी परेड की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।
पार्टी कार्यकर्ताओं से किया मंथन
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को सुबह के समय परिधि गृह हमीरपुर जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी वर्मा, मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी अंशुल शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष होशियार सिंह, पंचायतीराज अध्यक्ष विक्रम शर्मा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष देवीदास शहंशाह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व शहरी अध्यक्ष मनोज शर्मा, शशि शर्मा, सुनील ठाकुर, मीडिया चेयरमैन प्रदेश यूथ कांग्रेस चंदन राणा, प्रदेश महासचिव पंकज मिन्हास, प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस विकास लट्ठ, यूथ कांग्रेस के प्रवेश ठाकुर, निशांत शर्मा, रजनीश गांधी, रमेश लॉर्ड, अश्विनी शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री का चौपर राधा-स्वामी सत्संग भोटा के हैलीपेड पर उतारने और वहां से लेकर हमीरपुर तक रोड शो के माध्यम से पहुंचने आदि को लेकर भी चर्चा हुई। दूसरा विकल्प एनआईटी हमीरपुर और तीसरा विकल्प बहुतकनीकी संस्थान बडू के हैलीपेड के तौर पर चर्चा में सामने आया।