फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Toll tax being collected in the name of parking in Diotsidh

दियोटसिद्ध में पार्किंग के नाम से वसूला जा रहा टोल टैक्स

Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Toll tax being collected in the name of parking in Diotsidh
Toll tax being collected in the name of parking in Diotsidh
बड़सर (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पार्किंग के नाम पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है। यह वसूली लोअर बाजार स्थित बैरियर नंबर एक के पास की जा रही है। बैरियर पर महज गाड़ी मोड़ने पर ही पार्किंग शुल्क की जबरन वसूली की जा रही है। छोटी गाड़ियों से 50 रुपये जबकि मोटरसाइकिल की 20 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

यह वसूली यहां पर प्राइवेट सिक्योरिटी के कर्मचारियों की ओर से की जा रही है। लघु बचत योजना के नाम से डीसी हमीरपुर की ओर से यहां पर पार्किंग के नाम से पर्ची काटी जा रही हैं, पर शर्त यह है कि जो गाड़ी यहां पर पार्क होगी बस उसी गाड़ी की पर्ची काटी जाएगी। लेकिन, मौजूदा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सड़क में खड़े होकर गाड़ियों की पर्ची काट रहे हैं।
विज्ञापन

अगर किसी श्रद्धालु ने पार्किंग में गाड़ी खड़ी भी नहीं करनी है, तभी गाड़ी रुकवाकर पूछा जा रहा है कि आप मंदिर को जा रहे हैं। अगर श्रद्धालु कहते हैं कि वे मंदिर जा रहे हैं तो वह 50 रुपये की पर्ची काट कर उनके हाथ में थमा देते हैं। यह तो एक किस्म का मंदिर जाने का टोल टैक्स वसूल रहे हैं। अगर श्रद्धालु गाड़ी पार्क ही नहीं कर रहे हैं, फिर भी उनसे 50 रुपये और 20 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है, जोकि सरासर गलत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में कई बार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद प्रशासन ने केवल पार्किंग के अंदर ही पर्ची काटने के आदेश दिए थे। परंतु फिर से वसूली जारी है। यह रिकॉर्डिंग मंदिर के 24 घंटे चलने वाले सीसीटीवी कैमरे में भी देखी जा सकती है।

इस बारे में एसडीएम बड़सर एवं मंदिर न्यास ट्रस्ट के चेयरमैन शशि पाल शर्मा ने बताया कि पहले भी उनके ध्यान में यह मामला आया था और तब भी सिर्फ उन्हीं गाड़ियों की पर्ची काटने को कहा था जो यहां पर पार्क हो रही हैं। गलत पर्ची काटने के मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed