{"_id":"67a65ce4b73e078edc0e6967","slug":"token-display-broken-in-opd-of-sujanpur-hospital-since-last-one-year-patients-upset-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147654-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल की ओपीडी में एक साल से टोकन डिस्प्ले खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल की ओपीडी में एक साल से टोकन डिस्प्ले खराब, मरीज परेशान
Sat, 08 Feb 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर अस्पताल में खराब पड़े टोकन डिस्प्ले बोर्ड। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में एक साल से टोकन डिस्पले खराब पड़े हैं। एक साल से अस्पताल प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सुजानपुर अस्पताल में रोजाना 250 के करीब ओपीडी होती है। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज यहां पर इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन टोकन डिस्प्ले बोर्ड खराब होने के कारण उन्हें खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से टोकन डिस्प्ले सिस्टम को ठीक करने की मांग की है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए कतारों में न लगना पड़े, वे आराम से कुर्सी में बैठकर अपने बारी का इंतजार कर सकें, इसके लिए अस्पतालों में टोकन डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
ओपीडी के चिकित्सक के पास एक रिमोट दिया जाता है, जिसमें एक मरीज को देखने के बाद रिमोट दबाते ही अगले मरीज का टोकन डिस्प्ले में दिखाई देने लगता है। टोकन से संबंधित मरीज चिकित्सक से इलाज करवा सकता है। यह व्यवस्था इसलिए जरूरी है कि क्योंकि कई बार मरीज अधिक बीमारी के चलते कुछ देर खड़े होने की स्थिति में नहीं होते हैं। टोकन सिस्टम में मरीज आराम से हॉल में बैठकर डिस्प्ले स्क्रीन में अपना नंबर आने का इंतजार कर सकते हैं।
कोट
सुजानपुर अस्पताल में टोकन डिस्पले बोर्ड काफी समय से खराब पड़े हैं। उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया जाएगा। मरीजों की हर समस्या का समाधान करने के लिए अस्पताल प्रशासन प्रयासरत्त है।
-कविता महाजन, बीएमओ, सुजानपुर