फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tiles loaded Trala fell down in Himmer, six person injured, hamirpur news

हिम्मर में ढांक से लुढ़का टाइलों से लदा ट्राला, छह घायल

Mon, 12 Apr 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ते हिम्मर गांव के समीप टाइलों से लदा एक ट्राला ढांक से लुढ़क गया। ट्राले में सवार छह लोगों को इस हादसे में चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को ट्राला चालक पांच अन्य लोगों को ट्राले में बिठाकर और टाइलें लादकर ले जा रहा था। हिम्मर गांव के पास चालक ट्राले पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्राला लुढ़क गया। चालक समेत सभी छह घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारी प्रभारी अवाहदेवी चौकी प्रदीप कुमार ने कहा कि चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। उधर, पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते भिड़ा गांव में कार और स्कूटी की टक्कर में दो लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो जाने पर मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है। सोमवार दोपहर वैक्सीन लगवाने जा रहे दो स्कूटी सवारों को भोटा से हमीरपुर की ओर आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस कारण दोनों को चोटें आईं। हादसे के दौरान लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed