फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three specialist doctors will soon be deployed in Bhoranj Hospital.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में जल्द तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Thu, 07 Aug 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में जल्द ही तीन विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। तीनों चिकित्सकों के ऑर्डर हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल भोरंज में डॉ. सुभाष चंद्र बतौर बाल रोग विशेषज्ञ और डॉ. सीमा भारद्वाज स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं देंगी। वहीं, डॉ. संयोग गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। करीब डेढ़ साल बाद भोरंज में यह पद भरे जाएंगे। इससे मरीजों को खासा लाभा होगा।
मरीजों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और टांडा जैसे बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सिविल अस्पताल भोरंज में रोजाना 200 के करीब ओपीडी होती है। तीनों विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को खासी परेशानियां आ रही थीं। बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए मरीजों में खासकर महिलाओं को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगती थी।
विज्ञापन

इसके अलावा कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। मरीज लंबे समय से यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग कर रहे थे। मरीजों की मांग पर यहां पर अब विशेषज्ञ चिकित्सकों के ऑर्डर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा।
-डॉ. ललित कालिया, बीएमओ, भोरंज
कोट

अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से गर्भवती महिलाओं, बच्चों और हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल में 25 नए बिस्तर लगाए गए हैं। इनमें दस आईसीयू बेड शामिल हैं। दो नई एंबुलेंस और आधुनिक फर्नीचर भी मरीजों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाया गया है। आने वाले समय में क्रिटिकल केयर यूनिट की शुरुआत भी होगी।
-सुरेश कुमार, विधायक, विधानसभा क्षेत्र भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed