फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Three people died of corona in the district, 38 new cases

जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 38 नए मामले

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 नए मामले सामने आए हैं। रैपिड एंटीजन में 23 और आरटीपीसीआर में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1329 सैंपल लिए गए, जिनमें से 23 पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बियाड़ क्षेत्र के गांव टंगोल और झनियारा क्षेत्र के गांव छाल उपरला में 3-3 लोग, कराड़ा क्षेत्र के गांव रोपा, चमियाणा और रंगस में 2-2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा नादौन उपमंडल के गांव तेलकर, अमनेड़, हमोट, बणी क्षेत्र के गांव सेरी, लोहारली, सुजानपुर के वार्ड नंबर-2, री क्षेत्र के गांव घिरथोली, स्पाहल, जोल लंबरी क्षेत्र के गांव भटानी, नादौन और नादौन शहर के ही वार्ड नंबर-3 में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन

5 मकान बनाए मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हमीरपुर उपमंडल की 4 ग्राम पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के एक-एक मकान को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर-1 अणु, ग्राम पंचायत जंगल रोपा के गांव रोपा, ग्राम पंचायत सासन के वार्ड नंबर-3 गांव जटेहड़ी, ग्राम पंचायत दड़ूही के गांव मटाहणी और ग्राम पंचायत बफड़ीं के वार्ड नंबर-2 गांव रोपड़ी में एक-एक मकान मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed