{"_id":"69692fc5e7c610979300eaf6","slug":"the-mahila-mandal-bhawan-built-eight-years-ago-is-still-incomplete-hamirpur-hp-news-c-95-1-kng1005-215941-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आठ साल पहले बना महिला मंडल भवन आज भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आठ साल पहले बना महिला मंडल भवन आज भी अधूरा
Thu, 15 Jan 2026 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। सोल बनेहड़ पंचायत के हार गांव में करीब आठ साल पहले बना महिला मंडल भवन आज भी अधूरा पड़ा है। हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय के बाद भी भवन में न तो फर्श डाला गया है और न ही प्लास्टर का कार्य पूरा हो पाया है। इससे महिलाओं को बैठकों और अन्य गतिविधियों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन में नियमित बैठकें भी आयाेजित नहीं हो पाती हैं। महिला मंडल भवन को बने आठ साल से अधिक का समय हो चुका है। भवन की खिड़कियां और दरवाजे भी सरकारी सहायता से नहीं बल्कि गांव की महिलाओं ने आपस में पूंजी इकट्ठा कर लगवाए हैं। इसके बावजूद भवन के अंदर फर्श और प्लास्टर न किए जाने के कारण यह लाखों रुपये का भवन आज धूल फांकता नजर आ रहा है।
क्या कहती हैं महिलाएं
-- -- -- -- -- -- --
हार गांव के इस महिला मंडल भवन के लिए दो लाख रुपये की राशि मंजूर हुई थी लेकिन आज तक भवन का कार्य पूरा नहीं हो पाया। दरवाजे और खिड़कियां भी महिलाओं ने स्वयं चंदा एकत्र कर लगवाई हैं।
- माला देवी, प्रधान, महिला मंडल हार
फर्श न होने के कारण इस भवन में नियमित बैठकें तक नहीं कर पा रही हैं। भवन की खराब हालत के चलते महिलाओं को खुले या अन्य असुविधाजनक स्थानों पर बैठक करनी पड़ती है।
विज्ञापन
-लता देवी, उपप्रधान
फर्श और प्लास्टर न होने से रोजमर्रा की गतिविधियों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से मांग की है कि महिला मंडल भवन का शेष कार्य जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि महिलाओं को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।
- कमलेश कुमारी, सचिव