फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The future of 107 students is in the hands of one teacher.

Hamirpur (Himachal) News: एक अध्यापक के हाथों में 107 विद्यार्थियों का भविष्य

Tue, 12 Nov 2024 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
तीन साल से बराड़ा प्राथमिक पाठशाला को नहीं मिली अपनी छत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षा के क्षेत्र में दम भरने वाली प्रदेश सरकार के दावे उस समय खोखले साबित हो जाते हैं, जब बराड़ा प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा का स्तर निम्न प्रतीत होता है। पाठशाला में विद्यार्थियों की संख्या तो अधिक है, लेकिन उनके भविष्य निर्माण की बागडौर एक अध्यापक के हाथ में है।
भोरंज उपमंडल के तहत बराड़ा प्राथमिक पाठशाला में पहली से पांचवीं तक की कक्षा में 107 छात्र हैं, लेकिन इन पांच कक्षाओं को पढ़ाने के लिए पाठशाला में मात्र एक जेबीटी शिक्षक तैनात है। पहले तो एक अध्यापक पांच कक्षाओं के 107 विद्यार्थियों को पढ़ाएगा। उसके उपरांत मिड-डे मील कार्य का लेखा-जोखा करने का काम करेगा। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, अकेले अध्यापक पर कार्य का अतिरिक्त बोझ है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की कम संख्या का होना प्रशासन और सरकार के लिए चिंता का विषय रहता है। इसके विपरित बराड़ा जैसे स्कूल में छात्रों की संख्या अधिक है, वहां पर प्रशासन और सरकार अध्यापक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। संख्या के हिसाब से बराड़ा स्कूल में चार अध्यापक और एक मुख्य अध्यापक होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी बीईईओ भोरंज एनके नड्डा ने कहा कि रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि समुचित अध्यापक न होने के कारण स्कूल में कई कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

अपना भवन नहीं, उच्च स्कूल में चल रही हैं कक्षाएं

हमीरपुर-मंडी एनएच निर्माण की जद में यह प्राथमिक पाठशाला आई थी। इस कारण स्कूल के छह कमरे गिरा दिए गए थे। करीब तीन साल से इस स्कूल के पास अपना कोई भवन भी नहीं है। प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को नजदीकी हाई स्कूल में बैठाया जा रहा है। यहां पर इन बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed