फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Dussehra festival procession will set out from Shivpuri Dham today.

Hamirpur (Himachal) News: शिवपुरी धाम से आज निकलेगी दशहरा महोत्सव की शोभायात्रा

Sat, 17 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 17 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The Dussehra festival procession will set out from Shivpuri Dham today.
शिवपुरी धाम समताना में रावण मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों को सजाते कलाकार। स्रोत आयोजक
बिझड़ी(हमीरपुर)। शिवपुरी धाम समताना के दशहरा महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को भव्य नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बिझड़ी से शुरू होकर गारली, मैहरे, बड़सर और भोटा होते हुए जिला मुख्यालय हमीरपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के दिव्य रथ सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। प्रदेश के बाहर से आए 35 कलाकार भी बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

शिवपुरी धाम का दशहरा महोत्सव विशालकाय रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रदेशभर में पहचान रखता है। आध्यात्मिक गुरु स्वामी शेखर सुमन के मार्गदर्शन में हर वर्ष जनसहयोग से इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 20 अक्तूबर को समताना में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें लंकापति रावण का 120 फुट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के 50-50 फुट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा।

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी भी महोत्सव के प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
बाक्स:
दिव्य रथ में दर्शन देंगे प्रभु श्रीराम
नगर शोभायात्रा का शुभारंभ शिवपुरी धाम से पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके बाद शोभायात्रा विभिन्न कस्बों और बाजारों से होते हुए हमीरपुर पहुंचेगी। दिव्य रथ में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण विराजमान होंगे। भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, मां काली, भगवान नृसिंह, भगवान शिव के अघोरी स्वरूप, हनुमान, भैरव और रामेश्वर शिवलिंग की झांकियां भी निकाली जाएंगी। धाम के मुख्य आचार्य आशीष शर्मा और केशव शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका उद्देश्य धार्मिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के साथ लोगों को दशहरा महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण देना है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ 20 अक्तूबर को दशहरा महोत्सव के मुख्य आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed