फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tension in vaccination, police had to be called

टीकाकरण में तनाव, बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 23 Jun 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Tension in vaccination, police had to be called
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कतार में लगे लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी/हमीरपुर। जिलेभर के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर तनावपूर्ण माहौल रहा। सीएचसी बिझड़ी और सिविल अस्पताल टौणीदेवी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं सामाजिक दूरी नियमों की भी सरेआम अवहेलना हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में लोगों को वैक्सीन का टोकन लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को लोग सुबह पांच बजे ही वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गए थे। साढ़े पांच बजे तक 82 कूपन बांटे जा चुके थे। इसके उपरांत भी सैकड़ों लोग बिना कूपन के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन

कूपन न मिलने के चलते लोगों में आक्रोश है। इस दौरान कूपन को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। इस कारण अस्पताल प्रशासन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों को बताया कि एक दिन में 100 ही लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि टोकन बांटने में कुछ तो कुछ गड़बड़ी हो रही है। लोगों ने आरोप लगाए कि कुछ वैक्सीनेशन टोकन अपने चहेतों को दिए जा रहे हैं। बीएमओ बड़सर डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि ज्यादा भीड़ अस्पतालों में एकत्रित न हो। धीरे-धीरे सभी लोगों को वैक्सीन लग जाएगी। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि पहले 100 आदमी जो अस्पताल पहुंचते हैं, उनको ही वैक्सीन लगवाई जाए।
विज्ञापन

बाक्स
यहां पर टूटे सामाजिक दूरी के नियम-
सिविल अस्पताल टौणीदेवी और बगवाड़ा पीएचसी में भी बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर भारी भीड़ उमड़ी। वैक्सीन लगाने के लिए लोगों में काफी मारामारी रही। इस दौरान इन दोनों संस्थानों में लोगों के बीच काफी बहसबाजी भी हुई। टौणीदेवी अस्पताल में लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत करवाया। इन दोनों संस्थानों में सामाजिक दूरी नियमों की सरेआम अवहेलना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed