Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Self-help group in Bhoranj block to receive a food van

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह को मिलेगी फूड वैन

Tue, 10 Nov 2026 05:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
एनआरएलएम के तहत आठ लाख का बजट मंजूर, निर्माण शुरू
विज्ञापन

लोहड़ी और आगामी त्योहारों पर जगह-जगह बेच सकेंगी उत्पाद
खंड विकास अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चयनित समूह को होगा आवंटन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज की महिलाओं को नववर्ष पर स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ब्लॉक में चयनित स्वयं सहायता समूह को फूड वैन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके माध्यम से महिलाएं लोहड़ी पर्व और आगामी त्योहारों के दौरान जगह-जगह जाकर अपने उत्पाद, पारंपरिक पकवान और फास्ट फूड बेच सकेंगी। इससे उन्हें अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध होगा और आमदनी बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।
फूड वैन के लिए जिला ग्रामीण विकास एजेंसी निदेशालय से आठ लाख रुपये की मंजूरी मिली है। बजट स्वीकृत होने के बाद वैन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक माह के भीतर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के माध्यम से इसे स्वयं सहायता समूह को आवंटित किया जाएगा। इसके लिए सबसे अधिक सक्रिय समूह का चयन किया जाएगा, ताकि वैन का बेहतर इस्तेमाल हो सके और अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। वर्तमान में जिले के नादौन, सुजानपुर और बिझड़ी विकास खंडों में स्वयं सहायता समूहों के पास फूड वैन की सुविधा उपलब्ध है। अब भोरंज में सुविधा मिलने से यहां की महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए नया माध्यम मिलेगा। वे त्योहारों के अलावा अन्य अवसरों पर भी अलग-अलग स्थानों पर वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थ और स्वदेशी उत्पाद बेच सकेंगी।
विज्ञापन

कोट
-चयनित स्वयं सहायता समूह को फूड वैन प्रदान की जाएगी। महिलाएं वैन के माध्यम से जगह-जगह जाकर उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। -अस्मिता ठाकुर, उपनिदेशक, परियोजना अधिकारी डीआरडीए हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed