फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tender for purchasing furniture for Medical College Hamirpur will be held soon

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए फर्नीचर खरीद का जल्द होगा टेंडर

Fri, 05 Jan 2024 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जोलसप्पड़ में फर्नीचर लगाने के लिए लंबित टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाएगा। हाल ही में यहां पर स्वास्थ्य सचिव के दौरे के बाद मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में अब फर्नीचर खरीद की लंबित पड़ी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सक्रिय हो गया है। मेडिकल काॅलेज के नए परिसर के लिए करोड़ों रुपये के फर्नीचर की खरीद प्रस्तावित है।
विज्ञापन



जोलसप्पड़ में अकादमिक भवन में फर्नीचर लगाने का कार्य शेष है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का प्रथम फेज में अकादमिक ब्लॉक और अस्पताल का निर्माण कार्य किया गया है। अस्पताल भवन भी बनकर तैयार होने वाले हैं लेकिन अभी तक मेडिकल कॉरपोरेशन ने फर्नीचर की खरीद नहीं की है। स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के बाद फर्नीचर की खरीद के लिए मेडिकल कॉरपोरेशन व मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ड्रीम प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया था कि जल्द कार्य पूरा किया जाए। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कंपनी को इसी माह तक पूरा कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। वहीं, अधिकारियों ने अब मेडिकल कॉरपोरेशन को भी जरूरी फर्नीचर की सूची दे दी है। अब मेडिकल कॉरपोरेशन भी टेंडर प्रक्रिया करेगा तथा फर्नीचर की खरीद करेगा। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि मेडिकल कॉरपोरेशन के बीच बैठक की है और शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed