फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ten lakh gold without tex pay

बिना बिल दस लाख का सोना पकड़ा, 60 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 07 Feb 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में आबकारी एवं कराधान विभाग ने बाहरी राज्य के एक कारोबारी से लगभग 10 लाख कीमत का सोना बरामद किया है। कारोबारी पंजाब से इस सोने को लेकर हमीरपुर आ रहा था। तभी एक्साइज विभाग को इसकी सूचना मिली। बड़सर सड़क पर नाका लगाकर एक्साइज विभाग ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक निजी कार को चेकिंग के लिए रोका। कार की चेकिंग करने पर एक्साइज विभाग ने उससे दस लाख रुपये कीमत का सोना बरामद किया। एक्साइज विभाग ने कारोबारी को सोने से संबंधित टैक्स और बिल समेत अन्य रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन, कारोबारी कोई बिल इत्यादि नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

इस पर एक्साइज विभाग ने कारोबारी को 60 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई। व्यक्ति के पास इतना सोना कहां से आया और बिना बिल के कहां लेकर जा रहा था, इसकी छानबीन आबकारी एवं कराधान विभाग कर रहा है। एक्साइज विभाग ने यह कार्रवाई वीरवार रात को की है। इससे पहले विभाग जाहू, बड़सर के मैहरे, भोटा तथा हमीरपुर में भी बिना बिल का सोना चांदी बरामद कर चुका है। विभाग की इस कार्रवाई से जिले के अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप है। सहायक आयुक्त आबकारी एवं राज्य कर चेतराम ठाकुर की अगुवाई में बनी टीम में परवीक्षाधीन ईटीओ अनुराग और शुभम, राज्य कर अधिकारी कुलदीप सिंह ठाकुर और मनोज शामिल रहे। उपायुक्त आबकारी एवं राज्य कर नविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरवार शाम करीब छह बजे रूटीन चेकिंग के दौरान बड़सर में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने पंजाब अमृतसर के एक व्यक्ति से बिना बिल के 10 लाख का सोना पकड़ा है। बिल न होने के कारण 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed