{"_id":"5ed7d9358ebc3e9069551fb8","slug":"teacher-demand-promotion-list-hamirpur-hp-news-sml3346665179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और छात्रों के हित के लिए जल्द जारी हो प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और छात्रों के हित के लिए जल्द जारी हो प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची : संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला हमीरपुर ने सरकार से प्रिंसिपल प्रमोशन सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों में राज्य सचिव संजीव ठाकुर, प्रधान जिला हमीरपुर तेज सिंह, मुख्य संरक्षक सुरेश शर्मा, त्रिलोक धीमान, बलबीर सिंह, महासचिव गौतम सिंह, डॉ. प्रकाश चंद, शिशु पाल शर्मा, नरेश कुमार, राकेश लखनपाल, डॉ. राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, बाल कृष्ण, संजीव सैनी का कहना है कि प्रदेश के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में इस समय लगभग तीन सौ पचास से ज्यादा विद्यालय बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं।
जिससे स्कूल में पढ़ाई के माहौल पर विपरीत असर पढ़ रहा है। हालांकि, स्कूलों में इन दिनों कोरोना वायरस के चलते छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन इस दौरान स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इन पाठशालाओं में प्रधानाचार्य का पद खाली होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची 14 नवंबर 2018 को निकाली गई थी। अपनी पदोन्नति के इंतजार में कई अध्यापक सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। संघ ने हिमाचल प्रदेश सरकार से इस लिस्ट को शीघ्र अति शीघ्र शिक्षा और विद्यार्थियों हित में निकालने की मांग की है। संघ ने यह भी मांग की है कि अभी तक जो प्रधानाचार्य रेगुलर नहीं हुए हैं, उनको बिना विलंब के रेगुलर किया जाए।