फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   TCP department stopped the construction going on without permission

Hamirpur (Himachal) News: बिना अनुमति चल रहे निर्माण को टीसीपी विभाग ने रुकवाया

Wed, 27 Nov 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
TCP department stopped the construction going on without permission
पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य रूकवाने पहुंची टीसीपी विभाग की टीम। जनसंपर्क विभाग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) अधिनियम 1977 के अंतर्गत आने वाले गांवों लाहड़ और डुग्घा में टीसीपी विभाग ने कार्रवाई कर निर्माण कार्य को रुकवाया है। विभाग ने अनुमति के बगैर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विभाग की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी किए जा रहे इन निर्माण कार्यों को मंगलवार को विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर रुकवा दिया है। लाहड़ और डुग्घा के पास जारी निर्माण कार्यों के नक्शे विभाग से पास नहीं करवाए गए थे। ऐसे में विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन मामलों में विभाग ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम 1977 की धारा 39 की उपधारा-1 एवं उपधारा-2 के तहत नोटिस जारी किए थे और निर्माण कार्य बंद करके साइट पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, संबंधित लोगों ने विभाग के नोटिस की अनुपालना नहीं की। इसको देखते हुए मंगलवार को विभाग के सहायक नगर एवं ग्राम योजनाकार, कनिष्ठ अभियंता और अन्य अधिकारियों ने पुलिस के साथ मौके पर जाकर ये निर्माण कार्य रुकवा दिए। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने संबंधित लोगों को नक्शा पास करवाकर ही निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोट
विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नगर एवं ग्राम योजनाकार हरजिंद्र सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के यह निर्माण करवाया जा रहा है, जिसके चलते कार्रवाई की गई है। नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण गतिविधियां जारी रखी गई थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य रूकवाने पहुंची टीसीपी विभाग की टीम। जनसंपर्क विभाग।

पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य रूकवाने पहुंची टीसीपी विभाग की टीम। जनसंपर्क विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed