फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sweat shop burent

पट्टा में शार्ट सर्किट से मिठाइयों की दुकान जली

Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
sweat shop burent
पट्टा में अग्निकांड से जली दुकान और मिठाइयां। - फोटो : Hamirpur-HP
पट्टा (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में बुधवार रात को दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। रात को आग लगने का पता चलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचा। पड़ोसी और अन्य लोग आग बुझाने में जुट गए। वहीं, दमकल विभाग को जब तक सूचना मिली तक तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब एक बजे राजकुमार पुत्र ईश्वरदास की मिठाइयों की दुकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इस दुकान में शादियों के लिए जो मिठाइयां आर्डर पर तैयार की गई थीं वह सब राख के ढेर में तबदील हो गईं। साथ ही मिठाइयां तैयार करने के लिए रखे उपकरण राख हो गए। इसके अलावा तेल, घी, मैदा, बेसन, दरवाजे, खिड़कियां, कैमरे, फर्नीचर आदि जल गए। आग की घटना के समय दुकान के मालिक अपने घर पर थे। दुकान की निचली मंजिल में केवल नौकर ही था। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना मालिक को दी। अग्निशमन विभाग को सूचना तो मिली, लेकिन उनके रवाना होने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। उधर, एसएचओ कुलवंत का कहना है कि पुलिस की टीम मौके पर गई थी। लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। लीडिंग फायरमैन दमकल विभाग हमीरपुर देवेंद्र भाटिया का कहना है कि सूचना मिली थी, लेकिन बाद में फोन पर सूचना मिली कि आग पर काबू पा लिया है। इसलिए विभाग की टीम नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed