फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sub Inspector Gyan Chand received a citation for his excellent services

सब इंस्पेक्टर ज्ञान चंद को शानदार सेवाओं के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Thu, 27 Jan 2022 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector Gyan Chand received a citation for his excellent services
अवाहदेवी चौकी प्रभारी ज्ञान चंद। - फोटो : Hamirpur-HP
टौणीदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर ज्ञान चंद को शानदार सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इन्हें हमीरपुर में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रदान किया गया।
विज्ञापन

ज्ञान चंद 3 साल 2 माह तक टौणी देवी में चौकी प्रभारी रहे। इस दौरान इन्होंने टौणी देवी बाजार में एटीएम से करीब 97 हजार रुपये चोरी, ठाणा दरोगण में गहने चोरी तथा अन्य मामलों में तत्परता से छानबीन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सब इंस्पेक्टर ज्ञान चंद ने अप्रैल 2021 में अवाहदेवी पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला।
विज्ञापन

उन्होंने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के रूप में चंबोह सुसाइड केस तथा समीरपुर सुसाइड केस में आरोपियों के खिलाफ त्वरित छानबीन करते हुए गिरफ्तारियां कीं। इसके अलावा चंबोह के पास पीपलीधार में 270 ग्राम चरस पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। चरस माफिया और शराब माफिया के खिलाफ एसआई ज्ञान चंद हमेशा सक्रिय रहे तथा कई आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला। अवाहदेवी तथा टौणी देवी बाजार में एसआई ज्ञानचंद के ट्रैफिक कंट्रोल के प्रयासों को हमेशा सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed