{"_id":"62f3f0d25d7a8d1efe0d1987","slug":"students-made-herbal-rakhis-and-gave-the-message-of-environmental-protection-hamirpur-hp-news-sml4180517175","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने हर्बल राखियां बना पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने हर्बल राखियां बना पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
भगवती स्कूल में एक दूसरे को राखी बांधतीं छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। डीएवी स्कूल भड़ोली में बुधवार को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में विभिन्न स्तरों पर मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि एलकेजी व यूकेजी की कक्षाओं के लिए कलर राखी एवं पहली और दूसरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ड्रा और कोलाज राखी बनवाई गई।
इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अपने त्योहारों को लेकर मन में तरंगें उत्पन्न होती हैं और अपनी संस्कृति के प्रति भी प्रेम जागता है। प्रधानाचार्य ने भी सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि रक्षाबंधन के पर्व से भाई-बहन की कई भावनाएं जुड़ी हैं। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक है। त्याग, प्रेम और कर्तव्य का यह बंधन है। राखी का रंग-बिरंगा धागा भाई-बहन के प्रेम के बंधन को और भी मजबूती प्रदान करता है।
इस दौरान भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में भी रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी कक्षा से आठवीं तक के बच्चों में राखी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए हर्बल राखियां बनाई। विद्यार्थियों ने धान, धनिया, जीरा, सरसों, मेथी और फूलों के बीजों का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियां बनाईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरती कटोच सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।