{"_id":"636bfad121cae316f756f022","slug":"special-initiative-in-district-hamirpur-booth-kids-corner-will-be-built-at-polling-stations-hamirpur-hp-news-sml427372433","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Election: जिला हमीरपुर में विशेष पहल, मतदान केंद्रों पर बनेंगे बूथ किड्स कॉर्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Election: जिला हमीरपुर में विशेष पहल, मतदान केंद्रों पर बनेंगे बूथ किड्स कॉर्नर
Thu, 10 Nov 2022 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपूर
संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपूर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने तथा सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हमीरपुर की ओर अद्वितीय पहल की है। इसी कड़ी में मतदान केंद्रों पर शिशुओं एवं माताओं की सुविधा के लिए बूथ किड्स कॉर्नर भी स्थापित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने कहा कि बूथ किड्स कॉर्नर पर छोटे बच्चों एवं माताओं को बैठाने की सुविधा के साथ-साथ दूध, गर्म पानी, अन्य सामग्री तथा खिलौनों इत्यादि की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के साथ घर से बाहर महिलाओं को अक्सर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चों के साथ मतदान के लिए आने वाली महिलाओं को भी कई बार दिक्कत होती है। बनिक ने बताया कि इन महिलाओं तथा उनके शिशुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय ने इस बार हमीरपुर जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ किड्स कॉर्नर्स स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन बूथ किड्स कॉर्नर्स की स्थापना से जहां महिलाओं एवं उनके शिशुओं को काफी सुविधा होगी, वहीं इससे जिले में मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से 12 नवंबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।