{"_id":"6640b55d45ce2c416c01fc10","slug":"social-discrimination-and-untouchability-a-mental-disease-kaundal-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-127477-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक भेदभाव और छुआछूत एक मानसिक रोग : कौंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक भेदभाव और छुआछूत एक मानसिक रोग : कौंडल
विज्ञापन
गीता भवन नादौन में हुई प्रबुद्ध जन संगोष्ठी,
समाज का विकास सामाजिक सद्भाव से ही संभव
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। ठाकुर राम सिंह स्मृति न्यास हिमाचल प्रदेश सामाजिक समरसता मंच के सहयोग से रविवार को गीता भवन नादौन में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी करवाई गई। जन संगोष्ठी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक समरसता मंच के प्रांत संयोजक बीआर कौंडल बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए। बीआर कौंडल ने संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर के जीवन वृत्त का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज का विकास सामाजिक एवं सामाजिक सद्भाव से ही संभव है। सामाजिक भेदभाव एवं छुआछूत एक मानसिक रोग है और राष्ट्र, समाज के उत्थान के लिए इस रोग से मुक्ति अति आवश्यक है। विजय चौधरी ने कहा कि जिस समाज में शिक्षा होती है वहां संस्कार होते हैं और जहां संस्कार हैं वहीं समरसता है। इससे पूर्व न्यास के सचिव अरविंद रतन ने ठाकुर राम सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला एवं न्यास का परिचय दिया। संगोष्ठी में समरसता प्रांत सहयोजक देवेंद्र कुमार, जिला संयोजक मदन चौहान, सह जिला संयोजक विकास कपिल, पवन सगराये, सुभाष बस्सी, सदेश शास्त्री, त्रिभुवन कंवर, प्रमोद कपिल, राजीव जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।