फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shivratri celibration

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे हमीरपुर के शिवालय

Fri, 21 Feb 2020 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
shivratri celibration
शिव मंदिर हमीरपुर में शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिलाभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाभर के शिवालय बम-बम भोले और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। भक्त तड़के करीब चार बजे से मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए और महादेव को जलाभिषेक किया। मंदिरों में दिनभर भजन कीर्तन चलता रहा। मुख्य मंदिरों गसोता महोदव, नर्वदेश्वर महादेव, लंबकेश्वर महादेव, बिलकेश्वर महादेव, शिव मंदिर हमीरपुर सहित अन्य मंदिरों में दिनभर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं और मंदिर परिसर जयकारों से
विज्ञापन

गूंज उठा।
जिले का गसोता महादेव मंदिर करीब एक हजार वर्ष पुराना है और यहां दूर दराज से श्रद्धालु महादेव के दर्शनों को आते हैं। यहां पर आने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। मंदिर कमेटी प्रधान दुनी चंद ठाकुर और महंत राघवानंद गिरी का कहना है कि 22 फरवरी को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, नादौन में लंबकेश्वर महादेव मंदिर में 450 साल पुराना शिवलिंग है। जिसका आकार हर चार वर्ष में बढ़ता है। जिससे यहां लोगों की आस्था बनी हुई है। यहां की मान्यता है कि मंदिर में कोई भी सच्चे मन से कुछ मांगता है तो उसकी मन्नत जरूर पूरी होती है। मंदिर के पुजारी रमेश शर्मा का दावा है कि शिव मंदिर का संबंध कटोच वंश के समय से है। स्वयंभू शिवलिंग ब्यास नदी के किनारे पर मिला है। इसके अलावा सुजानपुर का नर्वदेश्वर महादेव मंदिर काफी पुराना है। यहां दूरदराज से लोग दर्शनों को आते हैं। बिलकेश्वर महादेव मंदिर चमनेड़, शिव मंदिर हमीरपुर, शिव मंदिर अणु, समताना शिव मंदिर, शिव मंदिर बिझड़ी आदि सहित विभिन्न छोटे और बड़े मंदिरों में शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय सहित अन्य कस्बों में शिव और पार्वती की बारात की झांकियां निकाली गईं। शिवलिंग पर दूध, बिल पत्र, फूल, भांग आदि चढ़ाकर लोगों ने सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed