फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sharif Alam and Rudraksh team tops in quiz competition

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शरीफ आलम और रुद्राक्ष की टीम अव्वल

Wed, 06 Mar 2024 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
बड़सर कॉलेज में सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर फैलाई जागरूकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में बुधवार को सड़क सुरक्षा क्लब के माध्यम से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सबके लिए जरूरी है ताकि हम अपने बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित रख सकें। आज का युवा ही कल का निर्माता है इसलिए हमें अपने जीवन को व्यर्थ में त्याग नहीं करना है।

इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में मोहम्मद शरीफ आलम एवं रुद्राक्ष की टीम प्रथम, अनीश एवं गौरव की टीम द्वितीय और प्रियंका एवं विशाल धीमान की टीम तृतीय स्थान पर रही। सड़क सुरक्षा क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. मनोज डोगरा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस अवसर पर डॉ संजय ठाकुर, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. मस्तराम, प्रो. अंजना मौजूद रहे।
विज्ञापन



समाचार: बवीता चंदेल: अरविंद मौर्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed