{"_id":"578f76724f1c1b6949c4b4dd","slug":"seven-traders-challaned-for-disobeying-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों की अनदेखी पर सात दुकानदारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों की अनदेखी पर सात दुकानदारों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
weight and measure
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों की अनदेखी पर माप तोल विभाग ने सात दुकानदारों के चालान किए हैं। उपमंडल भोरंज के जाहू कस्बे के दुकानदारों पर कार्रवाई हुई है। विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
माप तोल विभाग की टीम ने जाहू कस्बे की करीब 61 दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें नियमों की अनदेखी करने पर दुकानदारों के चालान किए गए हैं। विभागीय टीम ने पिछले सप्ताह जाहू में वाट सत्यापन शिविर लगाया गया था।
विज्ञापन
अब माप तोल विभाग की टीमों ने क्षेत्र की दुकानों का औचक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण में पांच दुकानों में सामान के पैकेटों पर निर्धारित मूल्य, पैकिंग की तिथि अंकित नहीं थी।
विज्ञापन
वहीं, दो दुकानों में सत्यापित वाट स्थापित न होने पर विभाग ने चालान किए हैं। नियमों की अनदेखी पर दुकानों पर कार्रवाई हुई है। विभाग की कार्रवाई की खबर बाजार में आग की तरह फैल गई।
माप तोल विभाग ने सात दुकानों के चालान किए हैं। कुल 61 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
- बीआर भाटिया, निरीक्षक, माप तोल विभाग