फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   school lenter plaster foll, three girls injured

लुद्दर महादेव स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, तीन छात्राएं घायल

Tue, 23 May 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 23 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक पाठशाला लुद्दर महादेव में छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गई। तीनों छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले जाया गया है, जहां उपचार के बाद तीनों छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। जिस समय नौवीं कक्षा में छत का प्लास्टर गिरा उस समय करीब 40 विद्यार्थी पढ़ रहे थे।

विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक पाठशाला लुद्दर महादेव में दोपहर बाद नौवीं कक्षा में पढ़ाई चल रही थी। इस दौरान करीब कक्षा में 40 विद्यार्थी बैठे थे। अचानक क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिर गया जिससे वहां बैठी तीन छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद तीनों घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद तीनों छात्राओं को घर भेज दिया गया। वर्तमान में स्कूल भवन की हालत काफी जर्जर है।
विज्ञापन


स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 1995 में खतरबाड़ गांव के दुनी चंद ने पत्नी स्व. उर्मिल देवी और बेटे बलबीर सिंह की याद में बनवाया था, लेकिन उसके बाद विभाग ने भवन की सुध नहीं ली। यहां तक कि स्कूल के एक कमरे में मधुमक्खियों ने डेरा जमा रखा है। स्कूल प्रबंधन ने उसे वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। कई बार मधुमक्खियां बच्चों को काट चुकी है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल भवन को असुरक्षित घोषित कर नए भवन का जल्द निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्कूल मुख्याध्यापक रमेश चंद का कहना है कि प्लास्टर गिरने से तीन छात्राओं को चोटें आई हैं। वहीं भोरंज अस्पताल के चिकित्सक डॉ. ललित कालिया का कहना है कि तीनों बच्चियों को उपचार दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed