{"_id":"69fce66708236883e402679a","slug":"rto-team-set-up-a-check-post-in-rangas-and-issued-50-challans-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192827-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आरटीओ की टीम ने रंगस में लगाया नाका, 50 चालान काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आरटीओ की टीम ने रंगस में लगाया नाका, 50 चालान काटे
Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। यातायात नियमों की अवहेलना पर आरटीओ धर्मशाला के उड़नदस्ते ने वीरवार को शिमला–मटौर एनएच-103 पर रंगस सहित विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहन चालकों के चालान किए।
यह कार्रवाई आरटीओ असीम सूद की अगुवाई में की गई। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिन से हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर करीब 110 चालान किए गए हैं, जिनसे लगभग दो लाख रुपये की नकद जुर्माना राशि वसूली गई है।
इसके अलावा करीब दो लाख 10 हजार रुपये के चालान अभी लंबित हैं, जिनकी अदायगी वाहन चालकों को 15 दिन के भीतर करनी होगी। आरटीओ ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
कोट
यातायात नियमों के पालन को लेकर समय-समय पर वाहनों का निरीक्षण अभियान चलाया जाता है, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन हो सके। -असीम सूद, आरटीओ, फ्लाइंग स्क्वायड, धर्मशाला