फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Roosa overburdens teachers

रूसा से बढ़ा अध्यापकों पर कार्य का बोझ

Thu, 18 Feb 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Thu, 18 Feb 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Roosa overburdens teachers

नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल डिग्री कॉलेज हमीरपुर में वीरवार को एचजीसीटीए की स्थानीय इकाई की बैठक हुई। इसमें प्रांतीय पदाधिकारियों ने छात्रहित में लिए गए निर्णय का स्वागत किया।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गौतम ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय ने बगैर किसी तैयारी के कॉलेजों में सीबीसीएस, रूसा लागू किया है। इससे अध्यापकों पर कार्य का बोझ काफी अधिक बढ़ गया है। इन दिनों प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के मूल्यांकन के साथ दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर का अध्यापन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल, 2016 से शुरू होने की संभावना है। प्राध्यापकों के पास पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए समय का अभाव है। इसके बावजूद उच्चतर शिक्षा विभाग चाहता है कि कॉलेज के प्राध्यापक टीम बनाकर स्कूलों में जाएं और 12वीं कक्षा के बच्चों को रूसा और सीबीसीएस के बारे में बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. गौतम ने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग का यह निर्णय 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के हित में हो सकता है, लेकिन कॉलेजों में रूसा, सीबीसीएस के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हित में नहीं है। एचजीसीटीए के प्रांतीय पदाधिकारियों ने छात्रहित में स्कूलों में न जाने और कॉलेज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पढ़ाने का निर्णय लिया है।


इस निर्णय का हमीरपुर कॉलेज के प्राध्यापकों ने समर्थन किया। बैठक में प्रो. रवि दत्त, विजय कौंडल, विक्रम ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, बलजीत जंबाल, नीलम गुलेरिया, नीतिका सहित समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed