फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Roads shrinking due to encroachment and garbage

Hamirpur (Himachal) News: रामचंद्र चौक बस्सी बाजार में लगी हाई मास्ट लाइट

Mon, 01 Apr 2024 03:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के मुख्यालय रामचंद्र चौक बस्सी बाजार अब हाई मास्ट लाइट लगने से दुधिया रोशनी से चमकेगा। इससे बाजार व चौक पर रात के समय यात्रियों एवं दुकानदारों को अंधेरे से छुटकारा मिलेगा और आवागमन में आसानी होगी।
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने स्थानीय व्यापार मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर बस्सी बाजार का नाम रामचंद्र चौक बस्सी बाजार रखा है। यह चौक जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी, सरकाघाट से हमीरपुर वाया बस्सी और भ्याड़ से बस्सी और मनोह से बस्सी वाया खतरवाड सड़क से जुड़ा हुआ है। इस चौक पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, युकां अध्यक्ष राकेश गोल्डी, भोरंज पंचायत प्रधान पूजा देवी, ब्लॉक समिति सदस्य वीना देवी, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गरीब दास, बस्सी बाजार व्यापार मंडल के सदस्य सुभाष व अन्य दुकानदारों ने हाई मास्ट लाइट लगाने का भोरंज विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed