फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Regional Hospital Hamirpur

मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल; जनरेटर खराब, तीन घंटे कामकाज ठप

Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Regional Hospital Hamirpur
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बिजली न होने पर अंधेरे में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में शनिवार सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। इस कारण पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। अस्पताल में लगा जनरेटर पुराना होने के कारण नहीं चला और चारों ओर अंधेरा पसर गया।
विज्ञापन

अंधेरे के साथ ही अस्पताल में उपचार को आए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। न मशीनरी चली और न ही ऑनलाइन काम हो सका। बिजली नहीं होने से अस्पताल की लैबों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और खून टेस्ट नहीं हो सके। अस्पताल के निशुल्क दवाइयों के काउंटर पर कर्मचारियों ने मोबाइल की रोशनी के सहारे दवाइयों का वितरण किया और रजिस्टर पर ही प्रविष्टियां कीं।
विज्ञापन

यह काम कंप्यूटर पर आनलाइन होता है। इसके अलावा अस्पताल के कैश काउंटर पर पर्चियां नहीं कटी। न ही अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों में जांच हो सकी। इस कारण मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली गुल होते ही बिजली कर्मचारी फील्ड में डट गए लेकिन तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली बहाल हुई। इस दौरान अस्पताल के आसपास आधे हमीरपुर बाजार की बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दुकानदारों और कार्यालयों के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजीव कुमार, अखिल चौधरी, कल्पना शर्मा और सुरेंद्र कुमार ने कहा कि करीब तीन दिन से रोजाना बिजली के कट लगने से अस्पताल की बिजली गुल हो रही है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी के साथ-साथ कामकाज भी ठप हो रहा है। बिजली गुल होने से सबसे अधिक समस्या स्त्री रोग विभाग के वार्डों में हो रही है। प्रसव के लिए भी कर्मचारियों को मोबाइल सहित अन्य बाहरी ऊर्जा का प्रयोग रोशनी के लिए करना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
जनरेटर पुराना होने के कारण परेशानी : एमएस
इस संबंध में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि बिजली गुल होने के बाद जनरेटर पुराना होने के कारण नहीं चला। 50 केवी के नए जनरेटर का टेंडर हो गया है। यह जल्द ही अस्पताल में लगेगा, लेकिन यहां 150 केवी के जनरेटर की जरूरत है।

दो बजे तक सप्लाई हो गई थी सुचारू: एसडीओ
बिजली उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता अश्वनी कुमार पुरी ने कहा कि अस्पताल के अंदर एमसीवी जल गया था। इससे सप्लाई बाधित हुई। इसकी जानकारी अस्पताल स्टाफ को दे दी थी। कर्मचारियों ने इस कारण बाधित अन्य सप्लाई को भी दो बजे तक दुरुस्त कर दिया था। दो बजे तक सारी सप्लाई सही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed