{"_id":"69fce7ec254980c719093ec5","slug":"rangas-kangu-road-to-be-renovated-in-a-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192815-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंगस–कांगू सड़क का एक माह में होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंगस–कांगू सड़क का एक माह में होगा जीर्णोद्धार
Fri, 08 May 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 08 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कांगू से रंगस सड़क। संवाद
- फोटो : 1
रंगस(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत निर्माणाधीन रंगस से कांगू सड़क का जीर्णोद्धार कार्य एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। 6.600 किलोमीटर लंबी इस सड़क का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष 10 प्रतिशत काम जून तक पूरा होने की उम्मीद है।
इस पूरे प्रोजेक्ट पर विभाग की ओर से 14.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य सीआरआईएफ (केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि) तकनीक से किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती और गुणवत्ता में सुधार होगा।
पहले इस सड़क की चौड़ाई मात्र तीन मीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इससे पहले कांगू से धनेटा तक 14.610 किलोमीटर सड़क का प्रथम चरण 15.12 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में कांगू से रंगस सड़क का निर्माण कार्य जारी है।
सड़क को मजबूत बनाने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जहां जरूरत है, वहां सुरक्षा के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं, जबकि जल निकासी की समस्या वाले स्थानों पर पेवर ब्लॉक और दोनों ओर निकासी नालियों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान सड़क को नुकसान न पहुंचे।
कोट
सड़क निर्माण अंतिम चरण में हैं। कार्य को पूर्ण करने के लिए जून माह तक का लक्ष्य तय किया गया है। शीघ्र ही सड़क जनता को समर्पित की जाएगी। -अमन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उपमंडल धनेटा