फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra Rana should tell which policies in the Virbhadra government led to his profitable posts: Suman

राजेंद्र राणा बताएं, वीरभद्र सरकार में किन नीतियों से लिए लाभ के पद : सुमन

Thu, 08 Jan 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने भाजपा के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। सुमन भारती ने कहा कि कांग्रेस की मौजूदा सरकार को मित्रों की सरकार बताने से पहले राजेंद्र राणा को अपने राजनीतिक अतीत का जवाब देना चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि राणा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार में किन नीतियों के तहत लाभ के पदों पर बने रहे। सुमन ने आरोप लगाया कि राजेंद्र राणा ने किस तरह वीरभद्र सिंह को ब्लैकमेल कर आजाद विधायक पद से इस्तीफा दिया, कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और फिर अपने ही विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का टिकट पत्नी को दिलवाया। पत्नी के चुनाव हारने के बाद खुद आपदा प्रबंधन बोर्ड के वाइस चेयरमैन बन गए और कांग्रेस संगठन में बेटे को सोशल मीडिया विभाग का चेयरमैन भी बनवाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में सुमन भारती ने कहा कि राजेंद्र राणा यह स्पष्ट करें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार में किन विरोधियों को आगे बढ़ाया। उनकी सरकार में मित्रों से आगे बढ़कर सहेलियों तक को लाभ पहुंचाया गया। ऐसे में दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने इतिहास को टटोल लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन भारती ने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। आगामी दिनों में वह वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके मार्गदर्शन में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। कार्यकारिणी का गठन पार्टी पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुसार होगा। किसी भी पद के लिए पैनल नहीं बनेगा, बल्कि पर्यवेक्षकों द्वारा आम कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद तैयार की गई रिपोर्ट ही आधार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed